Translate

Monday, 12 February 2018

कुछ भी

सवालों के इस जहां में
मैं एक सवाल बन गया हूँ।
सोचा था नहीं कभी यह,
मैं एक बहाव बन गया हूँ।
बह रहा हूँ बस मैं
समय के इन थपेड़ो को साथ लेकर
रुक गया जहां कहीं भी तो
समेट लूंगा हर समां खुद में मैं।
फिर बहूँगा एक नए सिरे से
हर एक उमंग को साथ लेकर।

No comments:

Post a Comment